फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: विवाद को लेकर पत्नी को छत से फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। थाना जहानाबाद क्षेत्र में कहासुनी को लेकर पति ने पत्नी को जान से मारने नीयत से छत से फेंक दिया। पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई, उसका उपचार चल रहा है। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

ग्राम गौनेरा निवासी त्रिमल प्रसाद पुत्र बाबूराम ने जहानाबाद पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी पुत्री कुंवरवती की शादी 12 वर्ष पूर्व गनेश पुत्र जशोदा नंदन निवासी ग्राम जगदीशपुर कोतवाली जहानाबाद के साथ हुई थी।
22 मई 2024 को रात नौ बजे कुंवरवती के घर में कहासुनी हो गई। इसके चलते पति गनेश, ससुर जशोदा नंदन ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की नीयत से छत से फेंक दिया। इससे वह घायल हो गई। उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति और ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें