आरोपी है चाट विक्रेता
इंस्पेक्टर क्राइम अशोक कुमार ने बताया कि गांव में घूमकर ठेले पर चाट बिक्री करने वाले अकरम और बीज विक्रेता की पत्नी में तीन साल से दोस्ती थी। बीज विक्रेता की गैरमौजूदगी में वह उसकी पत्नी से मिलने जाता था। पांच दिन पहले बीज विक्रेता की पत्नी ने घर के संदूक में रखे 88 हजार रुपये और जेवरात की जानकारी अकरम को दी। इसके बाद दोनों ने चोरी की साजिश रची। शाम को बीज विक्रेता की पत्नी ने अपने पति को खाने में नशीली गोलियां दे दी। नशे में पति के सोने के बाद उसने अकरम के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया।
पति बोला- पत्नी ने दिया धोखा
पत्नी की गिरफ्तारी होने पर बीज विक्रेता भी कोतवाली पहुंचा। पत्नी के ही घर में चोरी कराने पर बोला कि पत्नी ने तो उसकी पीठ में छुरा घोंप दिया है। सुबह होते ही परिवार के खातिर घर से निकल जाता था। घर में खाने पीने को इंतजाम रहता था। पुत्री बड़ी होने के चलते उसकी शादी को जेवरात खरीद कर रखना शुरू कर दिया था। क्या मालूम था कि पत्नी ही उसकी पीठ में छुरा घोंप देगी। उसने बताया कि अपनी सुसराल वालों को भी थाने बुलाया, ताकि वे लोग अपनी पुत्री की करतूत देख ले। उसने बताया कि ससुराली उस पर उल्टा पत्नी को फंसाने का आरोप लगा रहे हैं। अब उसका पत्नी से संबंध खत्म हो गया है।