फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बाजार में चोर...चोर का शोर मचाकर पति के पीछे दौड़ी पत्नी, सच जानकर हर कोई रह गया हैरान

Tue, 04 Nov 2025 10:39 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बीच बाजार में एक महिला चोर... चोर का शोर मचाकर युवक के पीछे दौड़ने लगी। इस पर लोगों ने युवक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो पता चला कि युवक महिला का पति है। 
विज्ञापन
सांके तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के सदर कोतवाली क्षेत्र के सराफा बाजार में सोमवार दोपहर उस समय खलबली मच गई, जब एक महिला ने एक युवक पर जेवर लेकर भागने का आरोप लगाकर शोर मचा दिया। लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। जांच में पता चला कि वह युवक महिला का ही पति है। यह जानकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक एक महिला स्कूटी से सराफा बाजार पहुंची और थोड़ी दूर आगे बढ़ी ही थी कि उसने बाइक सवार युवक को देखकर शोर मचा दिया। महिला चिल्लाई कि युवक उसके जेवर लेकर भाग रहा है। शोर सुनकर आसपास के दुकानदार और राहगीर महिला के साथ युवक के पीछे दौड़ पड़े और लाल रोड पर उसे पकड़ लिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। 

यह भी पढ़ें- Budaun: ककोड़ा मेला में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के पुख्ता इंतजाम, ड्रोन-सीसीटीवी कैमरों से निगरानी
विज्ञापन


अलग-अलग रहते हैं पति-पत्नी 
जांच में पता लगा कि भागने वाला युवक महिला का पति है। दोनों लंबे समय से अलग रह रहे हैं। पुलिस के अनुसार युवक अपनी पत्नी के जेवर बेचने के लिए एक सुनार की दुकान पर आया था। इसकी जानकारी महिला को लग गई और वह भी वहां पहुंच गई। महिला को देखकर उसके पति वहां से चला गया। इससे लोगों को गलतफहमी हो गई कि वह जेवर लेकर भाग रहा है।

विज्ञापन

पुलिस ने दंपती को समझाकर शांत कराया 
सूचना पर सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी और कोतवाल सत्येंद्र कुमार भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों को कोतवाली लाकर पूछताछ की गई। कोतवाल सत्येंद्र कुमार ने बताया कि महिला के शोर मचाने से भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी। किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। दोनों को समझाकर शांत कर दिया। घटना के बाद सराफा बाजार में कुछ देर अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें