फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चौड़ीकरण हो पाया, न ही फुटपाथ बना कच्ची पटरी बन रही हादसों का सबब

Wed, 29 Jan 2025 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
शहर से गुजरने वाले टनकपुर हाईवे के किनारे की कटी पटरी। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के बीच से गुजर रहा टनकपुर हाईवे जिम्मेदारों की अनदेखी का शिकार है। निर्देशों के बाद भी हाईवे के दोनों ओर फुटपाथ अब तक नहीं बन सका है। चौड़ीकरण भी नहीं हुआ।
विज्ञापन

हाल यह है कि हाईवे की पटरी गड्ढों में तब्दील हो गई है। तेज गति से नीचे उतरने पर वाहन सवारों के गिरने का खतरा बना रहता है।
असम चौराहे से लेकर कचहरी तक करीब पांच किलोमीटर लंबाई में टनकपुर हाईवे शहर से गुजरता है। शहर की करीब सात लाख से अधिक आबादी इस हाईवे से आवागमन करती है।
उत्तराखंड से जुड़े होने के चलते हाईवे पर दिनभर हजारों वाहनों की आवाजाही होती है।वनवे होने के चलते शहर में हाईवे पर गुजरने वाले वाहनों में आपाधापी की स्थिति रहती है।
हादसों का खतरा भी बना रहता है। हाईवे को चौड़ा करने के लिए फुटपाथ बनाने के भी आदेश दिए गए, लेकिन तीन माह बीतने के बाद सुधार के नाम पर कोई भी कार्य नहीं किया गया। यहां स्थिति जस की तस है।

शहर से गुजरने वाले टनकपुर हाईवे के किनारे की कटी पटरी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें