पूरनपुर। शावक के शव के समीप दूसरे बाघ के पगचिह्न मिले हैं। घटना स्थल के समीप संघर्ष के निशान भी पाए गए। आसपास दो बाघों का होना पाया गया है। अब बाघों की गतिविधियों को कैद करने के लिए 10 कैमरों को लगाया गया है। इससे क्षेत्र में बाघों के विषय नई जानकारियां सामने आएंगी। डीएफओ ने बताया कि बाघिन से मिलने पर शावक को मार देने या क्षेत्र को लेकर बाघों में संघर्ष की प्राकृतिक घटना है। इसमें जो ताकतवर है वहीं जीतेगा। इसे रोकना संभव नहीं है।
प्रभागीय वनाधिकारी नवीन खंडेलवाल ने बताया कि घटना स्थल के समीप एक दिन पहले बाघ देखा गया था। घटना स्थल के समीप संघर्ष को लेकर निशान मिले हैं। शावक के गर्दन, पैरों, पीठ पर बाघ के हमला करने के निशान मिले हैं। आसपास बाघ होना पाया गया है। 10 कैमरों को लगाया गया है। उन्होंने बताया कि बाघिन से मिलने में बाधक होने पर अक्सर बाघ शावक को मार देता है। इसके अलावा क्षेत्र को लेकर बाघों में अक्सर संघर्ष होता है। इसमें जो ताकतवर होता है। जीत उसी की होती है। बाघों की जिंदगी में यह प्राकृतिक घटना है।