फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मंदिर का जीर्णोद्धार न होने पर महंत ने शुरू कराई समाधि की खोदाई

विज्ञापन
श्री लगड़े बाबा आश्रम पर समाधि खोदते हुए महात्मा । संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बिलसंडा। नगर से सटे गांव मझगवां में स्थित श्री लंगड़े बाबा देवस्थल के महंत सत्यगिरि ने मंदिर जीर्णोद्धार न होने पर समाधि लेने के लिए भूमि पूजन के बाद समाधि स्थल पर खोदाई शुरू करा दी। वहीं, सोमवार को अधिकारी उन्हें मनाने के लिए पहुंचे, लेकिन कोई हल नहीं निकला।
विज्ञापन

गांव मझगवां क्षेत्र स्थित श्री लंगड़े बाबा देवस्थल काफी पुराना है। मंदिर की देखरेख महंत सत्यगिरि करते हैं। महंत मंदिर का जीर्णोद्धार, पक्का रास्ता, पुलिया निर्माण और मॉडल शौचालय की मांग गत कई माह से कर रहे हैं। पूर्व में मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए महंत अनशन पर बैठे थे, लेकिन बाद में अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया कि मंदिर का कार्य किया जाएगा। उन्होंने अनशन समाप्त कर दिया, लेकिन कार्य नहीं हुआ। इससे नाराज होकर महंत फिर तीन सप्ताह से अनशन पर बैठे हैं। उन्होंने घोषणा की अगर कार्य नहीं किया गया तो वह समाधि ले लेंगे। सोमवार को नायब तहसीलदार वीरपाल सिंह, लेखपाल विवेक दीक्षित, एडीओ पंचायत कृष्णा देवी, ग्राम सचिव विवेक वर्मा, जेई सालिक राम, एसओ जगदीप सिंह मलिक आश्रम पहुंचे। उन लोगों ने महंत को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांगों पर अड़े रहे।
उनका कहना है कि जब तक कार्य नहीं होगा, तब तक अनशन जारी रहेगा। सोमवार दोपहर समाधि के लिए महात्माओं ने खोदाई करते हुए दिखाई दिए। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. छत्रपाल ने महंत का स्वास्थ्य परीक्षण किया और बताया कि उनका स्वास्थ्य सामान्य है। नायब तहसीलदार ने बताया कि रास्ते को लेकर ब्लॉक के कर्मचारियों से बात की है। महंत मंगलवार को भंडारे के बाद समाधि लेने के निर्णय की जानकारी देंगे। संवाद

श्री लगड़े बाबा आश्रम पर समाधि खोदते हुए महात्मा । संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें