पीलीभीत के उपाधि महाविद्यालय परिसर में बना छात्र सहायता केंद्र। संवाद
पीलीभीत। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से संबद्ध कॉलेजों में (प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होने वाले प्रवेशों को छोड़कर) मेरिट के आधार पर होने वाले पाठ्यक्रम के अपूर्ण प्रवेश में पंजीकरण दोबारा शुरू कर दिया है। ऐसे में शनिवार को उपाधि स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विद्यार्थी प्रवेश लेने पहुंचे।
छात्र सहायता केंद्र पर विद्यार्थियों ने प्रवेश से संबंधित जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थी 600 रुपये शुल्क (फीस) के साथ 22 सितंबर तक विश्वविद्यालय पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते हैं। वहीं पूर्व में पंजीकृत व वर्तमान में पंजीकृत विद्यार्थियों के प्रवेश की तिथि 23 सितंबर निर्धारित की गई है।
बता दें कि रुविवि में विद्यार्थियों से लेकर कॉलेज स्तर तक प्रवेश तिथि बढ़ाने की मांग की थी। विद्यार्थियों का कहना था कि उनका तकनीकी खामी के कारण प्रवेश नहीं हो सका। इसके बाद विवि ने तिथि विस्तारित की।