फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कार और नकदी न मिली तो गला दबाया, घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कार और पांच लाख रुपये न देने से नाराज पति समेत ससुरालियों ने विवाहिता के साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से गला दबाया। बाद में उसको घर से निकाल दिया। एसपी के आदेश पर न्यूरिया पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

न्यूरिया क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता ने एसपी को दिए पत्र में बताया कि उसकी शादी 05 मई 2022 को बरेली के थाना कैंट निवासी अजय के साथ हुई थी। परिजनों ने हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया, लेकिन उससे पति के अलावा सास जया देवी, ससुर जंगबहादुर, नंद पिंकी संतुष्ट नहीं हुए। उसके साथ शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने लगे। असलहों से धमकाया गया। 17 जुलाई 2024 को बरेली के एक अस्पताल में उसने पुत्री को जन्म दिया। इलाज का खर्च ससुरालियों ने देने से मना कर दिया तो मायके वालों ने अस्पताल से उसकी छुट्टी कराई।
आरोप है कि अगस्त में उक्त ससुरालियों ने एक राय होकर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से गला दबाया। पति के रिश्तेदार हेमंत ने अश्लील हरकतें भी कीं। जानकारी के बाद वहां पहुंचे भाई और मां के साथ पिटाई की गई। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें