पूरनपुर क्षेत्र में खेतों में आग लगने से जली गेहूं की फसल। स्रोत : किसान
खेतों की जोताई कर किसानों ने बचाई समीप के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल
पूरनपुर। गेहूं के खेतों में अचानक आग लगने से दो किसानों की 13 बीघा खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना पर आसपास गांव के लोग भी पहुंचे। समीप के खेतों को जोतवा दिया गया। इससे अन्य खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को आग से बचाया जा सका।
घटना शुक्रवार दोपहर थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव हीरपुर की है। गांव से कुछ दूरी पर स्थित गांव के रामचंद्र और खुटार थाना क्षेत्र के गांव नवदिया निवासी आदिल के गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई। आग बुझाने को तमाम लोग जुटे। पुलिस भी मौके पर पहुंची। जब तक आग पर काबू पाया जाता। इससे पहले रामचंद्र की करीब नौ बीघा और आदिल की चार बीघा में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। समीप के खेतों को आग से बुझाने के लिए लोगों ने जल रहे खेतों के समीप जोताई कर खेतों को बचाया। गेहूं के खेतों में आग से किसानों में खलबली रही। संवाद