फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शुरू हुई क्रय केंद्र पर गन्ने की तौल

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। गांव किशनी के क्रय केंद्र पर सोमवार से गन्ने की तौल शुरू हो गई।
विज्ञापन

गांव किशनी के क्रय केंद्र पर भंडारित गन्ने का उठान न हो पाने के कारण दो दिनों से गन्ने की तौल ठप थी। इससे किसानों को काफी दिक्कत हो रही थी। किसान पिछले दो दिनों से अपना गन्ना लेकर क्रय केंद्र पर आते थे और मायूस होकर लौट जाते थे।
इससे उनमें काफी आक्रोश था। नाराज किसानों ने रविवार को क्रय केंद्र पर काफी देर तक हंगामा किया था। अमर उजाला के 25 नवंबर के अंक में पृष्ठ संख्या दो पर तौल ठप होने पर किशनी गन्ना केंद्र पर भी हंगामा शीर्षक से सचित्र समाचार प्रकाशित हुआ।
विज्ञापन

इस समाचार के बाद हरकत में आए जिम्मेदार अधिकारियों ने सोमवार को सुबह काफी वाहन लगाकर भंडारित गन्ने को उठवाकर चीनी मिल भिजवा दिया। इसके बाद केंद्र पर गन्ने की तौल शुरू हो गई, इससे किसानों ने राहत महसूस की है। केंद्र पर गन्ने की तौल शुरू होने की पुष्टि किसानों का नेतृत्व कर रहे आकाश कमल शर्मा ने की है।

निरीक्षण को पहुंचे डीसीओ से गन्ना उठान के संबंध में शिकायत

पूरनपुर। जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम भार्गव ने सोमवार को चंदिया हजारा और गुलाबटांडा के गन्ना खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में किसानों ने खराब गन्ना उठान की समस्या को रखा। डीसीओ ने संबंधित चीनी मिल के अफसरों को गन्ना उठान व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए।
किसानों दीपांकर, राम प्रकाश, अजय, निरंजन, नवजोत सिंह ने खराब गन्ना उठान व्यवस्था की शिकायत की। बताया कि समय से गन्ने का उठान न होने से उन लोगों को असुविधा हो रही है। वाहनों में भरा गन्ना सूखता है। चंदिया हजारा द्वितीय गन्ना खरीद केंद्र के निरीक्षण में अब तक 11121.91 क्विंटल गन्ना की खरीद होना पाया गया।
विज्ञापन

खरीद केंद्र पर मिले किसान आस्तिक सरकार, सूरज राय और अन्य ने यहां भी खराब गन्ना उठान की समस्या बताई। इस पर डीसीओ ने संबंधित चीनी मिल के अफसरों को उठान व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें