फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात में मुफ्त की पार्टी उड़ाने पहुंचे छह किशोर, बरातियों ने भगाया तो मारने लगे पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शादी समारोह में खानपान के लालच में पहुंचे किशोरों को बरातियों ने खदेड़ दिया। इसके बाद गुस्साए किशोर पास से ही गुजर रही रेलवे लाइन से पत्थर उठा लाए और बरातियों पर फेंकने शुरू कर दिए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने चार आरोपी धर दबोचे। लिखित शिकायत न मिलने और नाबालिग होने पर उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। घटना में किसी को चोट नहीं आई। वहीं इस घटना से समारोह कुछ देर के लिए बाधित हुआ।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे की है। नौगवां चौराहा के पास एक बरातघर में वैवाहिक समारोह था। इसमें बरेली के नवाबगंज से बरात आई थी। गाजे-बाजे के बीच बराती व्यंजनों का लुत्फ उठा रहे थे। इसी बीच नौगवां पकड़िया गांव और कांशीराम कॉलोनी के रहने वाले छह किशोर वहां पहुंच गए। वह बरात में खाना खाने के लालच में भीतर पहुंचे। कोई चाऊमीन खाने लगा तो कोई मिठाई। कुछ बरातियों ने उन्हें पहचान लिया और डांट फटकार करके बाहर निकाल दिया। इस बात से गुस्साकर किशोर बरातघर से सटी रेलवे लाइन पर पहुंच गए। वहां से पत्थर उठाकर बरात घर में फेंकने शुरू कर दिए। रेलवे लाइन से छह सात पत्थर फेंके गए। इसमें कोई चुटैल तो नहीं हुआ, मगर बरातियों में खलबली मच गई। किसी बराती की ओर से सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में सुनगढ़ी पुलिस पहुंची और पत्थर फेंकने वाले छह में से चार किशोरों को पकड़ लाई। बरातियों ने कोई लिखित तहरीर नहीं दी। पत्थर फेंकने वाले 13-14 साल के बीच के थे। पुलिस ने उनके परिवार वालों को बुलाया। दुबारा ऐसा करने पर कार्रवाई की चेतावनी देकर परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। सीओ धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
नखासा में पथराव की सूचना पर मचा हड़कंप
पीलीभीत। मोहल्ला नखासा में शुक्रवार रात दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। इसी बीच किसी ने यूपी 112 पर कॉल कर पथराव की सूचना दे डाली। कुछ ही देर में यूपी 112 की दो गाड़ियां और सुनगढ़ी पुलिस पहुंच गई। मौके पर पुलिस को कोई नहंी मिला। आसपास के लोगों से जानकारी की गई, दो पक्षों में मामूली विवाद का पता लगा। हालांकि उनके बारे में अधिक जानकारी नहीं हो सकी। इसके बाद शनिवार दोपहर को दुबारा मोहल्ला नखासा से ही झगड़े की सूचना आई। इसने भी पुलिस दौड़ती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें