फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में पांच लाख नहीं दिए तो विवाहिता पर देह व्यापार का बनाया दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालवालों ने विवाहिता की पिटाई की। उसको बंधक बनाकर देह व्यापार में ढकेलने का दबाव बनाया। देवर ने छेड़छाड़ की। परिजन उसे किसी तरह बचाकर मायके ले आए। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ शुक्रवार रात नामजद रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 15 जून 2019 को दिलशाद गार्डन (नई दिल्ली) के निवासी परवेज से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुरालवालों ने दहेज में पांच लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। इसको पूरा करने में असमर्थता जताने पर मारपीट की गई। कमरे में बंद कर मारा-पीटा। आरोप है कि देह व्यापार का दबाव बनाया गया। एक दिन देवर ने बुरी नियत से पकड़ लिया और छेड़छाड़ की। कुछ दिन बाद पता लगा कि पति पहले से शादीशुदा है। तीन साल पहले ही उसकी एक अन्य महिला से शादी हो चुकी है। मौका पाकर दो माह पूर्व पीड़िता ने परिजन को कॉल कर दुखड़ा सुनाया। इसके बाद दिल्ली पहुंचे मायके वाले विवाहिता को घर ले आए। सुलह के काफी प्रयास किए गए, मगर आरोपी ससुराल वाले नहीं माने। तब जाकर शिकायत की गई। इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति, देवर, सास, ससुर समेत छह के खिलाफ छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, मारपीट और धमकाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें