फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा पहुंचा 6.01 डिग्री, कोहरे के साथ बढ़ी ठंड

Mon, 22 Dec 2014 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पारा 6.01 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को दिन में भी लाइटें जलानी पड़ी।
विज्ञापन

रविवार को कुछ समय के लिए निकली धूप का असर सोमवार को देखने को मिला। सुबह घने कोहरे के कारण आवागमन प्रभावित रहा। सड़कों पर वाहनों की संख्या काफी कम रही और जो वाहन चल रहे थे उन्हें लाइटें जलानी पड़ रहीं थी। कोहरे के साथ चल रही सर्द हवाओं ने सर्दी को और बढ़ा रखा है। पूरे दिन लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए। पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए और शाम को भी कोहरा घना होने के कारण जल्दी अंधेरा महसूस होने लगा और लोग जल्दी ही घरों में दुबक गए।
पूरनपुर। नगर सहित क्षेत्र में सोमवार को सर्यूदेव के दर्शन नहीं हुए। शीत लहर का प्रकोप जारी रहा। जगह-जगह लोग आग सेकते देखे गए। भीषण ठंड के प्रकोप पर सरकारी कार्यालयों और बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। भीषण ठंड पर दिन में अलाव की व्यवस्था न होने पर गरीबों और राहगीर आदि ठिठुरते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलसंडा। सोमवार को पूरे दिन घने कोहरे की चादर ढकी रहने से जन जीवन ठंड के कारण अस्त व्यस्त होकर रह गया। नगर पंचायत ने विभिन्न स्थानों पर भूसी के अलाव लगवाए। बाजार में भी सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें