फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुवाणी से संगत को किया निहाल, माथा टेका

Mon, 22 Dec 2014 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांस क्षेत्र के गुरुद्वारा नानकसर सिद्धनगर में अमावस्या पर दीवान सजा। जिसमें कीर्तन जत्था रंजीत सिंह रूद्रपुर ने प्रवचन करते हुए गुरु महिला का बखान किया। तत्पश्चात कविसरी जत्था गुरुदयाल सिंह ढिल्लोे व सोहन सिंह ने गुरुवाणी से संगत को निहाल किया। उसके बाद गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथी बाबा निशान सिंह ने लोगों में अमन चैन और शारदा कटान की रोकथाम के लिए अरदास की। इस मौके पर कबीरगंज, नहरोसा, मल्लपुरी, चकलौआ, बलफ ार्म, पंजाब फार्म, भुरजुनियां, बाजारघाट, कंबोजनगर आदि के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर गुरूग्रंथ साहिब के आगे माथा टेक कर गुरू का लंगर छका। कार्यक्रम में गुरूद्वारा कमेटी के प्रधान निशान सिंह, सतनाम सिंह, कश्मीर सिंह, गुरमेज सिंह, महेंद्र सिंह, साहबजीत सिंह, जगीर सिंह, विक्रम सिंह आदि प्रमुख लोग कारसेवा में जुटेे रहे।
विज्ञापन


जांघ के ऊपर से ट्रैक्टर गुजार किया चकित
हजारा। पंजाब के जालंधर जिले के ग्राम के गांव कोटली निवासी पहलवान अली मोहम्मद ने एक क्विंटल के  पत्थर को सीने पर तोड़वा कर, चलते ट्रैक्टर को आगे से हाथ लगा रोक कर तथा ट्रैक्टर को अपनी जांघ के ऊपर से निकलवा तथा दो बाइकों को रस्सी से बांध उन्हें रेस करा रोक लेने आदि का हैरत अंगेज करतब दिखा लोगों को चकित कर दिया। मेलार्थियों ने पहलवान को इनाम देकर खुश किया। इस मौके पर पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्यासुद्दीन खां, मोहित कुमार, कंचन किशोर, कन्हैयालाल, कश्मीर सिंह, मनदीप सिंह, सुखजीत सिंह, जसवंत, धर्मवीर समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें