फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने बदला रुख, भीषण गर्मी और उमस से मिली थोड़ी राहत

विज्ञापन
गर्मी से बचाव को मुंह ढ़क कर जाती युवती। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। तीन-चार दिन से मौसम के तेवर काफी तीखे थेे। सूरज आग उगल रहा था और गर्म हवाएं बेहाल कर रही थीं। सोमवार को मौसम ने थोड़ा रुख बदला और भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली। दिन में हल्के बादल छाये रहे। अगले दो दिन मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है। तापमान एक दो डिग्री नीचे रह सकता है।
विज्ञापन

एक सप्ताह से पारा लगातार ऊपर चढ़ता जा रहा है। पांच दिनों में ही अधिकतम तापमान 37 से बढ़कर 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी 25 से बढ़कर 27 तक जा पहुंचा। दूसरी तरफ गर्म हवाओं ने तपिश को असर को और बढ़ा दिया। सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ के चलते आसमान में हल्के बादल नजर आए। इसकी वजह से सूरज की तपिश थोड़ी हल्की पड़ी। बादल आने से गर्म हवाओं का भी असर कम दिखा। इसका असर तापमान पर भी पड़ा। रविवार को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था जो सोमवार को अधिकतम 40 और न्यूनतम 27 रहा। न्यूनतम में कोई फर्क नहीं पड़ा लेकिन अधिकतम पारा एक डिग्री नीचे आया। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगले दो दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। हल्के बादल छाए रहेंगे। तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी।
पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख रहा है जिसकी वजह से बादल छाए हैं। अगले दो दिन तक मौसम ऐसा ही रह सकता है। बूंदाबांदी की कोई संभावना नहीं है। तापमान में भी थोड़ी बहुत गिरावट देखने को मिल सकती है। -डॉ. एसएस ढाका, मौसम वैज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें