फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: बूंदाबादी से बदला तराई का मौसम, दिनभर नहीं निकली धूप; ठंड बढ़ी

Mon, 04 Dec 2023 05:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत जिले में रविवार रात से लेकर सोमवार सुबह तक रुक रुककर बूंदाबांदी होती रही। इसके बाद सर्द हवा चलने से ठंड बढ़ गई है। 
विज्ञापन
आसमान में छाए बादल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत जिले में बूंदाबांदी के बाद मौसम बदल गया है। अचानक ठंड बढ़ गई है। रविवार रात से हवा के साथ शुरू हुई बूंदाबांदी का सिलसिला सोमवार सुबह तक चला। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सुबह कुछ देर के लिए धूप निकली। इसके बाद पूरे दिन आसमान में बादल रहे। ठंड बढ़ने से लोग गर्म कपड़े पहने नजर आए।

विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से तेज धूप निकलने के कारण मौसम सामान्य बना हुआ था। रविवार रात से लेकर सोमवार सुबह तक रुक रुककर बूंदाबांदी होती रही। बरसात के साथ चल रही शीतलहर से सर्दी में काफी इजाफा हो गया। ठंड बढ़ने से सुबह स्कूली बच्चे गर्म कपड़ों में स्कूल जाते दिखाई दिये। 

Bareilly: बंदर समझ गए होशियारी, अब लंगूर के कटआउट से भी नहीं डर रहे; उत्पात से लोग परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकांश लोग स्वेटर व जैकेट में नजर आए। चाय की दुकानों पर भी भीड़ देखी गई। ठंड बढ़ने से सुबह स्टेडियम व पार्कों में टहलने आने वाले लोगों में भी कमी दिखाई दी। दिन भर बादल छाए रहने के कारण धूप नहीं खिल सकी। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें