फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तराई में अब तक के मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा बुधवार

Wed, 31 Dec 2025 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। तराई के जिले में इस साल अब तक के मौसम का सबसे ठंडा दिन बुधवार रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग की ओर से तीन जनवरी तक सर्दी से कोई राहत न मिलने की संभावना बताई गई है।
विज्ञापन

बुधवार को दूसरे दिन भी आसमान पर बादल उमड़े। साथ ही बर्फीली हवा भी चलती रही। इससे वातावरण में गलन बढ़ गई। अपने कार्यों से घरों, दुकानों और दफ्तरों से बाहर निकलने वाले लोग सिर से पैर तक गर्म कपड़ों से ढंके रहने के बाद भी ठिठुरन महसूस करते रहे। दोपहर में कुछ देर के लिए बादलों को चीरकर सूरज चमका लेकिन धूप में किसी तरह की गर्माहट महसूस नहीं हुई। शाम ढलने के बाद सर्दी में और इजाफा हो गया। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से जानकारी दी कि बुधवार को न्यूनतम तापमान 7.2 एवं अधिकतम 14.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। डॉ. ढाका के अनुसार इस साल सर्दी के अब तक के मौसम में यह सबसे कम अधिकतम तापमान रहा है। उन्होंने बताया कि फिलहाल तीन जनवरी तक सर्दी से कोई राहत मिलने के आसार नहीं हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें