फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जेसीबी से रात को अवैध खनन कर किसान के खेत को बना दिया तालाब

Wed, 31 Dec 2025 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव नजीरगंज के समीप किसान के खेत में जेसीबी मशीन से रात में काफी मात्रा में अवैध खनन कर तालाब जैसा बना दिया गया। सुबह पहुंचे किसान ने चोरी से उसके खेत में खनन का आरोप लगाकर हंगामा किया। किसान का कहना था कि उसके खेत को रात में तालाब बना दिया गया। हंगामा पर खनन करने वाला जेसीबी को लेकर भाग गया। शिकायत पर एसडीएम ने जांच कराई। जांच में अवैध खनन होना पाया।
विज्ञापन

गांव नजीरगंज में विद्युत उपकेंद्र के समीप एक खेत में मंगलवार रात को भारी मात्रा में जेसीबी से खनन किया। पूरी रात मिट्टी भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां चलती रहीं। खनन माफिया ने डेढ़ हजार घन मीटर से अधिक खनन कर दिया। खनन कर रात को ही ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से मिट्टी को ठिकाने लगा दिया। बुधवार सुबह खेत पर पहुंचे किसान ने उसकी बगैर सहमति के खनन होने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हंगामे पर लोगों की भीड़ जमा हुई। इस पर खनन माफिया जेसीबी लेकर खिसक गया। अवैध खनन की शिकायत कुछ लोगों ने एसडीएम अजीत प्रताप सिंह से की। उन्होंने बताया कि शिकायत पर नायब तहसीलदार ऋषि दीक्षित को जांच के लिए भेजा। नायब तहसीलदार ने बताया कि जांच में अवैध खनन होना पाया गया। इसकी रिपोर्ट उच्च अफसरों को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें