फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सुबह घना कोहरा, दोपहर में धूप खिली

Sat, 27 Dec 2025 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में सुबह के समय तो घना कोहरा रहा। बाद में कोहरा छंटने पर अच्छी धूप खिली। इससे लोगों को सर्दी से राहत मिली। लोगों ने गुनगुनी धूप का आनंद लिया। मौसम विभाग की ओर से अगले कई दिन तक सुबह और शाम कोहरा रहने और दोपहर में धूप खिलने का पूर्वानुमान दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कई दिन बाद अच्छी धूप खिली। हालांकि सुबह के समय कोहरा काफी घना रहा। इस दौरान सर्द हवा भी चलती रही। इससे ठिठुरन महसूस की गई। कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता काफी कम हो जाने से वाहनों की गति धीमी रही। चालकों ने हेडलाइट जलाकर सावधानीपूर्वक अपने वाहन निकाले। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से जानकारी दी कि शुक्रवार को जिले में न्यूनतम तापमान 9.4 एवं अधिकतम 18.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। गत दिवस की तुलना में न्यूनतम तापमान में एक और अधिकतम तापमान में लगभग दो डिग्री की वृद्धि हुई।
पिछले सप्ताह अधिकतम तापमान घटकर 14.3 और न्यूनतम 5.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। डॉ. ढाका के अनुसार अब अगले कई दिनों तक सुबह और शाम को कोहरा आनेे और दोपहर में धूप खिलने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन

मझोला। सुबह कड़ाके की सर्दी के साथ ही कोहरे ने दस्तक दे दी। कोहरे के कारण टनकपुर हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। दृश्यता घट जाने के कारण वाहनों की रफ्तार थमी रही। पूर्वाह्न करीब 11 बजे कोहरा छंटने पर धूप खिली। हालांकि शाम करीब चार बजे के बाद कोहरा फिर आने लगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें