फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह से दोपहर तक छाए रहे काले बदरा

Thu, 04 Jun 2015 11:53 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद गुरुवार को सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे। हल्की बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हो गया। हालांकि दोपहर बाद निकली धूप से मौसम एक बार फिर गर्म हो गया, लेकिन सायं फिर आसमान में छाए काले बादलों ने गर्मी से कुछ राहत दी।
विज्ञापन

मौसम के उतार चढ़ाव के चलते भीष्ण गर्मी से जूझ रहे लोगों को गुरुवार का दिन राहत दे गया। आसमान में सुबह से छाए बादलों से दिन का तापमान अधिकतम 42.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 34.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई तो किसानों के चेहरे खिल उठे।
उन्हें उम्मीद थी कि बारिश होगी जिससे उनके खेत में सिंचाई अभाव में सूख रहीं फसलों को काफी लाभ पहुंचेगा, लेकिन दोपहर बाद निकली धूप ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। गर्मी ने भी एक बार फिर जोर पकड़ा, लेकिन डूबते शाम होने के साथ आसमान में फिर काले बादल छाने से लोगों को गर्मी से एक हद तक निजात मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें