फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत को दिलाएंगे मॉडल जिले की पहचान : जितिन

विज्ञापन
अमरिया क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम को संबो​धित करते केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद।संवाद
विज्ञापन
अमरिया। केंद्रीय उद्योग, वाणिज्य, इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने शहर विधानसभा क्षेत्र के गांव नगरिया कॉलोनी, पिंजरा बमनपुरी, माधौपुर फरदिया एवं बरात बोझ का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। उनका समाधान कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वह जनपद पीलीभीत को एक माॅडल जिले की पहचान दिलाएंगे।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास के मुद्दे पर काम कर रही है। उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवासीय योजना, मुफ्त बिजली कनेक्शन, किसान सम्मान निधि, गरीबों को मुफ्त अनाज आदि जनकल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं, जिसका आमजन को लाभ मिल रहा है।
कहा कि क्षेत्र की जनता ने चुनाव में अपना वायदा पूरा किया है। भारी बहुमत से जिताकर उनको सांसद बनाया है। उनके द्वारा चुनाव के दौरान जनता से जो वायदे किए गए थे वह अब उनको पूरा करेंगे। पीलीभीत का विकास कराने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार, जय जय राम, ब्लाॅक प्रमुख निशान सिंह, मंडल अध्यक्ष मान सिंह राठौर, अल्पसंख्यक अध्यक्ष सतनाम सिंह आदि मौजूद रहे।

बाढ़, कटान पीडि़तों ने केंद्रीय राज्यमंत्री को दिया ज्ञापन

पूरनपुर। गांव खिरकिया बरगदिया के बाढ़ और कटान पीडि़तों ने रविवार को जिला मुख्यालय पर केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद को ज्ञापन देकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। ज्ञापन में कटान और बाढ़ पीडि़तों के हुए नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने, ग्राम पंचायत खिरकिया बरगदिया के लोगों को ग्राम पंचायत ढक्काचांट में बसवाने, गांव खिरकिया बरगदिया, ध्रुव कॉलोनी को बचाने के लिए तटबंध बनवाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में विवेक सिंह चौहान, लल्लन प्रसाद, रामसूरत यादव, हरीशंकर, राजकुमार आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें