फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खराब गन्ना तौले जाने के शक में किसानों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। किसान सहकारी चीनी मिल द्वार के खरीद केंद्र पर मिल संचालक मंडल के एक पदाधिकारी का खराब गन्ना तौले जाने के शक में किसानों ने मंगलवार को हंगामा किया। गन्ने की तौल रुक गई। बाद में गन्ने की जड़ें कटवाने के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

लखनऊ स्थित फेडरेशन कार्यालय से काफी ज्यादा सख्ती होने के कारण किसान सहकारी चीनी मिल के गन्ना अनुभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मानक के विपरीत गन्ना तौले जाने पर प्रतिबंध लगा रखा है।
इस मुद्दे को लेकर मिल में दो दिनों से हंगामा हो रहा है, लेकिन गन्ना अनुभाग के अधिकारियों ने इस निर्णय को बदला नहीं है। इसको लेकर किसानों में रोष भी है। मंगलवार की दोपहर किसान सहकारी चीनी मिल के संचालक मंडल के एक पदाधिकारी का जड़युक्त गन्ना तौल के लिए क्रय केंद्र पहुंचा।
विज्ञापन

जड़ वाले गन्ने को देखकर क्रय केंद्र पर मौजूद किसान मौके पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। हंगामे के कारण गन्ने की तौल रुक गई। जानकारी होने पर मुख्य गन्ना अधिकारी अवधेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। इसी बीच संचालक मंडल के पदाधिकारी के परिवार का एक सदस्य मौके पर पहुंचा और उसने गन्ने की जड़ें कटवा दीं।
इसके बाद गन्ना तौल लिया गया। चीनी मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी ने बताया कि संचालक मंडल के पदाधिकारी का बटाईदार पदाधिकारी के संज्ञान में लाए बिना जड़युक्त गन्ना ले आया था। इस पर किसानों ने हंगामा किया था। गन्ने की जड़ें कटवा देने के बाद मामला शांत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें