अब वाटर स्पोर्ट्स सेंटर पर मोटरबोट को सुरक्षित रखने के लिए वीआईपी शेड बनाया जाएगा। इसकी अनुमति सिंचाई विभाग ने दे दी है। शेड बनाने के लिए अभियंताओं ने एसएसबी जवानों के साथ चयनित क्षेत्र का निरीक्षण किया।
एसएसबी 26वाहिनी ने शारदा डैम के सात किलोमीटर स्थित नगरियाकट पर वाटर स्पोर्ट्स सेंटर बनाया है। इस सेंटर पर एसएसबी जवानों को प्रशिक्षित किया जाता है। सेंटर पर कई हाईस्पीड मोटर बोट और छोटी बड़ी नावें हैं जो डैम के भीतरी हिस्से में रखी हैं। ये बोट टीनशेड न होने के चलते असुरक्षित हैं। इसके चलते अधिकारियों ने सिंचाई विभाग से टीन शेड डालने की अनुमति मांगी थी। सिंचाई विभाग ने कुछ शर्तों के आधार पर यह अनुमति दे दी।
साथ ही तय किया कि यहां जो अस्थाई कार्य होगा और उसकी गहराई एक मीटर से अधिक नहीं होगी। इधर शुक्रवार को सिंचाई विभाग के अभियंताओं ने स्थलीय निरीक्षण किया। सिंचाई विभाग के आला अफसरों ने इसके लिए टीनशेड डालने व वीआईपी शेड बनाने की अनुमति दे दी है।