फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरों ने महिला का मोबाइल छीना

Fri, 20 Feb 2015 11:39 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
घर से रेलवे स्टेशन जा रही महिला का किशोरों ने मोबाइल छीन लिया। शिकायत पर जीआरपी ने किशोरों की तलाश की लेकिन सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन


शहर की तेल मिल कालोनी निवासी एक महिला गुरूवार देर शाम घर से रेलवे स्टेशन जा रही थी। महिला रेलवे स्टेशन के बाहर पहुंच ही पाई थी कि वहां खड़े कुछ किशोरों ने महिला के हाथ से मोबाइल छीन लिया। महिला के शोर शराबा करने पर किशोर भाग निकले। महिला ने घटना की सूचना जीआरपी थाने में दी।
विज्ञापन


जीआरपी ने किशोरों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। एसआई जीआरपी ऋषिगोपाल ने बताया कि मामला जीआरपी क्षेत्र का नहीं है। महिला थाने आई थी। कुछ किशोरों को पकड़कर शिनाख्त भी कराई गई लेकिन महिला नहीं पहचान सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें