फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: टैंक बनने के एक साल बाद भी पानी नहीं मिला

विज्ञापन
बीसलपुर के गांव  रिछोलi में शोपीस बना ओवरहेड टैंकसंवाद
विज्ञापन
चुरा सकतपुर। विभागीय अनदेखी के चलते गांव रिछोला सबल में टैंक बनने के एक वर्ष बाद भी जलापूर्ति शुरू नहीं हो पाई है। इससे ग्रामीणों को पेयजल की दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

जल निगम की ओर से करीब दो वर्ष पूर्व इस गांव में ओवरहेड टैंक बनवाने और पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू किया था। वर्ष पूर्व ओवरहेड टैंक बनने का कार्य पूरा हो गया और पाइपलाइन भी बिछ गई थी, लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते अब तक गांव में जलापूर्ति शुरू नहीं हो पाई है। इससे ग्रामीणों को पेयजल की दिक्कत हो रही है। इस बीच जागरूक ग्रामीणों ने जिम्मेदारों का ध्यान इस और कई बार आकर्षित कराया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे ग्रामीणों में जिम्मेदारों के प्रति रोष है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें