फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवहा का जलस्तर बढ़ा... 20 बीघा से अधिक जमीन काटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। देवहा नदी का जलस्तर बढ़ते ही बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। नदी ने पिछले 24 घंटे में 20 बीघा से अधिक जमीन निगल ली। सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने ठेकेदार को कटान रोकने के लिए जल्द इंतजाम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव शेखापुर के समीप देवहा नदी के किनारे कटान रोकने के लिए बाढ़ खंड द्वारा गत वर्ष छह ठोकरें बनवाई थीं। मगर, हाल ही में जनपद समेत पहाड़ों पर हुई तेज बारिश के कारण देवहा नदी का जलस्तर बढ़ गया। नदी ने छह में से तीन ठोकरों को अपने आगोश में लेते हुए किसानों की जमीन काटनी शुरू कर दी। पिछले 24 घंटे में नदी ने गांव मुड़िया कुंडरी निवासी तोताराम और उनके भाई मुन्नालाल की पांच बीघा, ओमप्रकाश की चार बीघा, श्रीभगवान की दो बीघा समेत करीब 20 बीघा से अधिक कृषि जमीन को निगल लिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना राजस्व विभाग को दी। शनिवार दोपहर एसडीएम चंद्रभानु सिंह तहसीलदार और नायब तहसीलदार के साथ कटान स्थल पर पहुंचे। उन्होंने बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता शैलेष कुमार से फोन पर बात करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो सकी। एसडीएम ने मौके पर काम कर रहे ठेकेदार को कटान रोकने के जल्द इंतजाम करने के निर्देश दिए।
माफियाओं ने खनन करके मोड़ी नदी की धारा
बीते छह महीने से माफियाओं ने देवहा नदी के किनारे अवैध तरीके से खनन निकासी करके नदी की धारा मोड़ दी। इससे भी देवहा नदी का रुख आबादी की ओर मुड़ गया। इस बात की आशंका बाढ़ खंड ने पहले भी जाहिर की थी। मगर, इसके बाद भी न तो अवैध खनन पर अंकुश लगा, न ही ठोस कार्रवाई हुई। ऐसे में आने वाले दिनों में बरसात होने पर देवहा नदी का पानी किनारे के गांवों में घुसकर भारी तबाही मचा सकता है।
विज्ञापन

नेपाल की बमनी नदी में आई बाढ़ से गुन्हान में फसलें डूबी
माधोटांडा। नेपाल की बमनी नदी में जलस्तर बढ़ने से सीमावर्ती ग्राम पंचायत रमनगरा के शारदा नदी के पार गुन्हान गांव के पांच नंबर इलाके में कृषि फसलें जलभराव होने से डूब गई। किसानों के मुताबिक पिछले साल बमनी नदी में इतनी बाढ़ नहीं आई थी, मगर इस बार अधिक वर्षा होने के चलते पहली बार बाढ़ का पानी आया है। इससे फसलें जलमग्न हो गईं। ग्रामीणों ने आशंका जाहिर की है कि अगर पानी कई दिन तक भरा रहेगा तो फसलें बर्बाद हो जाएंगी। रमनगरा के प्रधान प्रशांत साना ने बताया कि दो दिन पहले बमनी नदी का जलस्तर बढ़ने से पांच नंबर इलाके में पानी भर गया था, मगर अब पानी घटने लगा है। उन्होंने बताया कि बमनी नदी का पानी इसी इलाके में शारदा नदी में जाकर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें