फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: टाइगर रिजर्व के तालाबों में भरा जा रहा पानी

विज्ञापन
तालाब में पानी भरते वनकर्मी। स्रोत - विभाग
विज्ञापन
गर्मी बढ़ने के साथ ही महोफ रेंजर की अगुवाई में टीम जुटी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कलीनगर। गर्मी बढ़ने के साथ ही टाइगर रिजर्व में बाघ एवं अन्य वन्यजीवों को पानी उपलब्ध कराने के लिए वन विभाग ने तालाबों में सोलर पंप से पानी भरना शुरू किया है। महोफ रेंज में बुधवार को रेंजर सहेंद्र यादव ने तालाबों में सोलर पंप से पानी भराया।



तराई के इस जनपद में यूं तो पानी का पर्याप्त भंडार है। जंगल के अंदर से भी कई नहरें एवं नदियां बहती हैं। इसके बाद भी कई क्षेत्र ऐसे हैं, जहां वन्यजीवों को सुगमता से पानी उपलब्ध नहीं हो पाता। इसके लिए वन विभाग ने पिछले कुछ वर्षों में छोटे-बड़े करीब 100 से अधिक तालाब खुदवाए हैं। इनमें बड़े तालाबों में हर समय पानी उपलब्ध कराने के लिए सोलर पंप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दिनों सोलर पंप से इनमें पानी भरने का काम चल रहा है। बुधवार को महोफ रेंज के तालाबों में पानी भरवाया गया। रेंजर सहेंद्र यादव ने बताया कि गर्मी के मद्देनजर वन्यजीवों को पानी की जरूरत बढ़ जाती है। इसको लेकर तालाबों में भी पानी भरवाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें