फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जलकुंभी व जूट उत्पादों को मिलेगा बढ़ावा, लगवाई जाएंगी हाईटेक मशीनें

Wed, 01 Apr 2026 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में जलकुंभी से बने उत्पाद को मिशन निदेशक को देतीं स्वयं सहायता समूह क
विज्ञापन
पीलीभीत। जलकुंभी व जूट के उत्पादों को बढ़ावा दिए जाने के लिए हाईटेक मशीनों को स्थापित किया जाएगा। जिससे महिला समूहों को सहायता मिल सके। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मिशन निदेशक ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की ओर महिलाओं को सशक्त व आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का काम किया जा रहा है। महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के साथ जोड़कर उन्हें रोजगार मुहैया कराया जा रहा है। इसके साथ ही महिलाओं को लखपति दीदियां भी बनाया जा रहा है।
सोमवार को लखनऊ स्थित कार्यालय पर उत्पादों की प्रस्तुति एवं उत्पादों पर वैल्यू एडिशन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। लखनऊ के आदेश पर तीन सदस्यीय टीम को भेजा गया। इसमें मिशन प्रबंधक अवधेश उपाध्याय, महेश पाल जिला रिसर्ज पर्सन और स्वयं सहायता समूह की महिला आशा देवी को भेजा गया। आशा देवी महिलाओं के साथ मिलकर जूट और जलकुंभी से उत्पादों का निर्माण कराया जा रहा है। इनसे यह पर्स, बैग, पोटली, शीशा फ्रेम आदि वस्तुओं को तैयार कर रही है। उत्पादों को देख मिशन निदेशक ने उत्पादों की सरहाना की। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि जिले में हाईटेक मशीनों को लगवाकर महिलाओं को प्रशिक्षण देकर इन उत्पादों को तैयार कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें