फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: फुटपाथ पर चलना लोगों का मौलिक अधिकार, अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने की तैयारी

विज्ञापन
बाजार में फुटपाथ पर अतिक्रमण। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। सुप्रीम कोर्ट के फुटपाथ को व्यक्ति का मौलिक अधिकार बताकर उसपर अतिक्रमण हटाने के आदेश पर शहर में अतिक्रमण मुक्त फुटपाथ बनाने की कवायद तेज हो गई है। सिटी मजिस्ट्रेट ने नगर पालिका ईओ को पत्र जारी कर शहर में फुटपाथ घेरे अतिक्रमण चिह्नित कर अभियान के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ईओ ने नगर पालिका की टीम गठित कर अतिक्रमण चिह्नित कराने का काम शुरू करा दिया है।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में फुटपाथ पर चलने को व्यक्ति का मौलिक अधिकार बताया है।अधिकारियों को फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद जिले भर में निकाय स्तर पर फुटपाथ पर अवैध कब्जे हटाने को लेकर सख्ती शुरू हो गई है।
शहर में स्टेशन रोड सहित गांधी स्टेडियम मार्ग व बाजार में फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर ने पत्र जारी कर नगर पालिका के ईओ संजीव कुमार को निर्देश दिए है। सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर ने बताया कि उनकी ओर से ईओ का फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने का पत्र जारी कर दिया गया है। जल्द ही अभियान अमल में लाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें