फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सिंचाई कर रहे युवक पर गिरा तार, करंट से मौत

विज्ञापन
पूरनपुर क्षेत्र की गढ़वाखेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र में करंट से युवक की मौत पर जांच करती पुलिस - ग
विज्ञापन
पूरनपुर। गन्ने के खेत की सिंचाई कर रहे गांव महुआ गुंदे के विकास शुक्ला (38) के ऊपर बिजली का तार टूटकर गिर गया। करंट लगने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन

घटना सेहरामऊ उत्तरी थाना की गढ़वाखेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र में एक धार्मिक स्थल के समीप शुक्रवार करीब चार बजे की है। गांव महुआ गुंदे निवासी विकास शुक्ला गांव के नन्हू अवस्थी के खेत में मजदूरी पर गन्ना की सिंचाई कर रहे थे। इस दौरान खेतों के ऊपर से निकली बिजली लाइन का तार टूटकर विकास के ऊपर गिर गया, जिससे हादसा हो गया। घटना पर आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने शोर मचाया। ऐसे में लोगों की भीड़ लगी। सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। इंस्पेक्टर सेहरामऊ उत्तरी संजय सिंह ने टीम के साथ पहुंचकर जांच की। मृतक के परिवार में पत्नी राखी और छह साल का पुत्र आदित्य है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें