पूरनपुर। उच्च प्राथमिक स्कूल के बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। कम मतदान वाले गांव में मतदाता जागरूकता चौपाल लगाकर शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया।
एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला और तहसीलदार हबीबउर रहमान ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होकर वापस स्कूल पहुंची। तहसीलदार हबीबउर रहमान ने बताया कि शारदा नदी पार नेपाल बॉर्डर के गांव बैल्हा, बमनपुर भागीरथ में पिछले चुनाव में मतदान का प्रतिशत खासा कम रहा था। बुधवार को इन गांवों में मतदाता जागरूकता चौपाल लगवाई गई। चौपाल में लोगों को लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया गया।