शहर के गौंहनिया चौराहे से गुजरती ट्रैंक्टर ट्रॉली पर लदे टेंट के समान के ऊपर बैठे युवक । संवाद
खतरे के बीच सफर कर रहे लोगों से अनजान है परिवहन विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। ट्राॅली में लदी खाद, टेंट और सामान पर बैठकर सफर करने का नजारा शहर में प्रतिदिन दिखता है। खतरे के बीच सफर कर रहे लोगों से परिवहन विभाग और पुलिस अनजान है। इन वाहनों पर कार्रवाई नहीं की जा रही।
बुधवार की दोपहर 1:25 डिग्री कॉलेज चौराहे से एक ट्रैक्टर-ट्राॅली गुजरी। ट्राली में खाद भरी थी। खाद की बोरियों पर दो लोग बैठे थे। खतरे के बीच सफर कर रहे यह लोग चौराहे पर तैनात यातायात पुलिसकर्मियों के सामने से भी गुजरे लेकिन किसी ने भी इन्हें नहीं टोका।
थोड़ी देर बाद गोहनिया चौराहे के पास से एक टेंट का सामान लादकर गुजरे ट्रैक्टर-ट्राॅली पर भी दो लोग बैठे थे। यहां भी पुलिस मौजूद थी। लेकिन ट्रैक्टर चालक को रोका-टोका नहीं गया। कई अन्य ट्रैक्टर-ट्राॅली भी इसी तरह की गुजरीं, जिन पर लदे सामान पर बैठकर लोग सफर करते दिखे।