फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वालीबॉल टूर्नामेंट में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले

Sun, 14 Dec 2014 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
जूनियर हाईस्कूल मैदान में चल रहे टूर्नामेंट के तीसरे दिन अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड मिनहाज अहमद ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया।  टूर्नामेंट का पहला मैच बरेली कॉलेज टीम व दलेलगंज के बीच खेला गया। जिसमें बरेली ने 15-0, 15-1 से दलेलगंज को हराया। दूसरा मैच बरखेड़ा व पुणे आर्मी टीम के मध्य खेला गया। जिसमें पुणे आर्मी ने बरखेड़ा को 15-0, 15-8 से शिकस्त देकर जीत हासिल की। अगला मैच नवदिया नवाजपुर व साबरी क्लब पूरनपुर के बीच खेला गया। जिसमें नवदिया नवाजपुर ने 15-1, 15-7 से साबरी क्लब को हरा दिया। चौथे मैच में बरेली स्टेडियम टीम ने नानपारा को 15-2, 15-2 से हरा दिया। आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट के सेमीफाइनल व फाइनल मैच 15 दिसंबर को खेले जाएंगे। इसी दिन टूर्नामेंट का समापन होगा। जिसमें खादी एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद, विधायक पीतमराम व सपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव शिरकत करेंगे। इस मौके पर कामेश्वर सिंह, आलोक सिंह, अतुल सिंह, गुनिराज सिंह, योगेश्वर सिंह, विदुर सिंह, महीपाल सिंह, पिंकी सिंह, दीपू सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


बाबा द्वारा की गई थी टूर्नामेंट की शुरूआत
कस्बे में वालीबॉल टूर्नामेंट की शुरूआत करीब दो दशक पूर्व थाने में तैनात रहे तत्कालीन एसआई महेंद्र सिंह बाबा द्वारा की गई थी। उनके निधन के बाद यहां दो बार ही टूर्नामेंट कराए गए, लेकिन अब करीब 16 साल बाद फिर से टूर्नामेंट कराने की शुरूआत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें