मोहल्ला नूरगंज में जिला पंचायत की ओर से बनवाए गए सीसी रोड को तोड़कर पाइप डालने का कार्य शुरू किया गया है। इससे पहले मोहल्ला नौगवां में इसी तरह एक सीसी रोड को तोड़कर पाइप डाला गया था। लोगों का कहना है कि अक्तूबर 2010 में ओवर हेड टैंक का निर्माण शुरू किया गया था, लेकिन पानी सप्लाई के लिए पाइप डालने का काम चार साल बाद भी पूरा नहीं हो सका है। इससे रोष पनप रहा है।
इस संबंध में जल निगम के जेई ने बताया कि इससे पहले हरदोई के ठेकेदार ने काम किया था। ठेकेदार अधूरा काम छोड़कर चला गया। अब वे अपनी देखरेख में कार्य करा रहे हैं। उन्होंने तोड़े गए सीसी रोड और सड़कों पर उखाड़े गए खड़ंजा को सही कराने का आश्वासन दिया है।