फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: छात्र संख्या बढ़ाने पर नियमित रूप से करें गांवों का भ्रमण

Fri, 16 May 2025 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान ​शिक्षा की गुणवत्ता परखते बीएसए। स्रोत विभाग - फोटो : कुनैरा गांव में तालाब से कब्जा हटवाते एसडीएम सदर विक्रम राघव व सीओ रामगोपाल शर्मा।
विज्ञापन
पीलीभीत। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को मरौरी ब्लॉक क्षेत्र के कई परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्र संख्या बढ़ाने के लिए स्कूल से पूर्व और बाद में गांव में भ्रमण करने के निर्देश दिए। समर कैंप को लेकर भी तैयारियां पूरी करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

बीएसए ने उच्च प्राथमिक विद्यालय सैजना, प्राथमिक विद्यालय सैजना, प्राथमिक विद्यालय मरौरी, प्राथमिक विद्यालय खाईखेड़ा, कंपोजिट विद्यालय कल्यानपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय संतोषपुरा, प्राथमिक विद्यालय संतोषपुरा का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालयों में छात्रों के शैक्षिक स्तर को परखा। सुधार से संबंधित जरूरी निर्देश दिए। इसके अलावा छात्र उपस्थिति बढ़ाने के लिए प्रतिदिन विद्यालय समय से पूर्व और बाद में अनिवार्य रूप से गांवों का भ्रमण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कंपोजिट ग्रांट के साथ अन्य मदों में प्राप्त ग्रांटों का नियमानुसार उपयोग करने का निर्देश प्रधानाध्यापकों को दिया। 20 मई को विद्यालय बंद होने से पूर्व समर कैंप की तैयारियों को अंतिम रूप देने के साथ ही महत्वपूर्ण सामान को सुरक्षित स्थान पर रखने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें