फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी मदद का इंतजार किए बिना ही ग्रामीणों ने ठीक कर डाली सड़क

विज्ञापन
बिलसंडा के शीतलपुर से जगतपुर की रोड को स्वयं बनाते हुए ग्रामीण। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
बिलसंडा। टाइगर रिजर्व से सटे गांव शीतलपुर से जगतपुर जाने वाली कच्ची सड़क का एक मीटर हिस्सा मंगलवार को पानी के तेज बहाव से बह गया। इससे लोगों का निकलना मुश्किल हो गया। गांव वालों ने लेखपाल से बातचीत की लेकिन जब लेखपाल ने कहा कि सड़क ठीक होने में समय लगेगा तो गांव वाले खुद ही मरम्मत को लग गए। बृहस्पतिवार सुबह से शाम तक सड़क को लोगों के निकलने लायक कर दिया।
विज्ञापन

भारी बारिश के चलते टाइगर रिजर्व से सटे गांव शीतलपुर से जगतपुर को जाने वाली सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। सड़क का एक मीटर हिस्सा तो बह ही गया था। यहां के निवासी हरपेज ने बताया कि इस सड़क से 22 सिख परिवार निकलते हैं। लेकिन सड़क के टूट जाने के कारण सभी का निकलना मुश्किल हो गया था। इस संबंध में उन्होंने प्रशासन से भी मदद की गुहार लगाई लेकिन प्रशासन द्वारा कोई मदद न मिलने पर स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर मिट्टी डालकर आवागमन चालू कर दिया। इस दौरान हरपेज सिंह, रक्षपाल सिंह, जगवीर सिंह, अंग्रेज सिंह समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें