फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: प्रोत्साहन से आगे बढ़े ग्रामीण, पर्यटन से मिली सेल्हा गांव को पहचान

Sun, 26 Jan 2025 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के अलावा जंगल से सटे गांवों के लोग भी प्रोत्साहन के बाद पर्यटन की दिशा में बेहतर प्रयास कर रहे हैं। इसमें सफल योगदान देने पर सेल्हा गांव को रजत पदक दिया गया है। शनिवार को पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने लखनऊ में सम्मान दिया। सम्मान से सेल्हा गांव की समिति के सदस्य मनोबल बढ़ने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


पीलीभीत टाइगर रिजर्व से जिले को देश के अलावा विदेशों में भी अलग पहचान मिली। जंगल की खूबसूरती और बाघों की बेहतर संख्या सैलानियों को लगातार पसंद आ रही है। सैलानियों की सुविधा को बढ़ाने के लिए पर्यटन में विस्तार के भी प्रयास किया जा रहे हैं। पर्यटन बढ़ाने के साथ लोगों को रोजगार से जोड़ने के लिए जंगल से सटे इलाके के लोगों को जागरूक कर होमस्टे विकसित करने को लेकर प्रोत्साहित किया जा रहा है।
इसके तहत बराही रेंज से सटे सेल्हा गांव में भी समिति को विकसित कर पर्यटन को बढ़ाने के प्रयास शुरू किए गए। समिति के प्रयास से सप्त सरोवर के पर्यटन को बढ़ावा मिला। होमस्टे की व्यवस्था भी शुरू हुई। ग्रामीणों के बेहतर प्रयास को विभाग ने भी सराहा। शनिवार को पर्यटन के क्षेत्र में प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बेहतर कार्य करने वाले लोग और समूह को सम्मानित किया गया। इसमें जनपद पीलीभीत की सेल्हा गांव भी शामिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें