फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आठ वर्षों से खस्ताहाल सड़क पर आवागमन को मजबूर ग्रामीण

विज्ञापन
गांव बिलगंवा जाने वाला खस्ताहाल मार्ग।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। आठ वर्षों से शहर से महज दो किमी की दूरी पर स्थित बिलगांवा गांव की सड़क आज भी जर्जर है। ग्रामीणों ने कई बार जनप्रतिनिधियों से शिकायत की लेकिन किसी ने सुध नहीं ली।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि हर बार चुनाव के समय नेताओं की ओर से सड़क को ठीक कराने का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन चुनाव के बाद कोई भी नेता गांव की तरफ नहीं देखता। लोगों ने बताया कि जिलाधिकारी, राज्यमंत्री से भी सड़क निर्माण के लिए निवेदन किया गया, लेकिन स्थिति जस की तस रही।
पांच किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 10 वर्ष पूर्व किया गया था। इसके दो साल बाद वर्ष 2016 में सड़क की मरम्मत गई, इसके बाद किसी ने सड़क की सुध नहीं ली।
विज्ञापन

इस मार्ग पर कई शिक्षण संस्थान हैं। विद्यार्थियों को जर्जर सड़क से गुजरकर ही वहां पहुंचना पड़ता है।

सड़क से सिर्फ 300 मीटर दूर है राज्यमंत्री का आवास
गन्ना एवं चीनी मिल विकास राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के घर से यह सड़क महज 300 मीटर की दूरी पर है। कई बार ग्रामीण उनसे भी शिकायत कर चुके हैं। बावजूद इसके स्थिति जस की तस है।


ग्रामीण बोले-सुनवाई नहीं
सड़क कई वर्षों से नहीं बनी है। प्रधान से भी शिकायत कर चुके हैं पर सड़क की स्थिति वैसी ही है। ऐसे में काफी परेशानी होती है।
- लक्ष्मण कुमार

करीब आठ वर्षों से सड़क खस्ताहाल है। ग्राम प्रधान के पास बजट आता है लेकिन निर्माण अब तक नहीं हुआ। इसकी वजह से कई बार बुजुर्गों को चोट भी लग चुकी है।
- भगत

मामला संज्ञान में नहीं है। यदि सड़क के निर्माण की जिम्मेदारी विभाग की है तो निरीक्षण कर शीघ्र निर्माण कराया जाएगा।
- राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, आरईएस

गांव बिलगंवा जाने वाला खस्ताहाल मार्ग।संवाद

गांव बिलगंवा जाने वाला खस्ताहाल मार्ग।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें