फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: माध्यमिक विद्यालय की छात्राएं अब आत्मरक्षा के गुर सीखेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले के 27 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अध्यनरत बालिकाओं को मार्शल आर्ट में निपुण किया जाएगा। प्रशिक्षकों की ओर से उनको तीन माह का प्रशिक्षण देकर आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे।
विज्ञापन

स्कूल से लेकर घर तक आने-जाने में कभी-कभी छात्राओं को कुछ शरारती तत्व परेशान करने लगते है। ऐसे में छात्राएं कुछ नहीं कर पातीं। घटनाओं पर अंकुश लगाने और ऐसे मामलों में खुद बालिकाएं शरारती तत्वों को जवाब दे सकें, इसके लिए रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के बाद छेड़छाड़, अपहरण जैसी घटनाओं का सामना करने के लिए बेटियों सक्षम की जाएंगी। ऐसे में तीन माह के प्रशिक्षण देने के क्रम में जिले में कवायद शुरू कर दी गई है। जिले में 27 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के तहत बालिकाओं को मार्शल आर्ट, कराटे, ताइक्वांडो, किक बॉक्सिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण प्रतिदिन 40 मिनट का होगा।
विज्ञापन





दक्ष प्रशिक्षकों से मांगा गया आवेदन
कॉलेज में बालिकाओं को प्रशिक्षण देेने के लिए मार्शल आर्ट और जूडो-कराटे में दक्ष प्रशिक्षकों को रखा जाएगा। इसके लिए आवेदन मांगे गए है। इन प्रशिक्षकों को अधिकतम तीन विद्यालय आवंटित किए जाएंगे। इसके लिए शासन की ओर से उनको पांच हजार रुपये प्रति माह प्रति विद्यालय दिया जाएगा।
विज्ञापन






जिले के 27 काॅलेजों में बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने के लिए प्रशिक्षकों को रखा जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू की गई है।
- अचल कुमार मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें