फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन

Fri, 15 Apr 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो बमरोली।
विज्ञापन
ग्रामीणों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
- गांव सिमरोली में हो रहे राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना में ग्रामीणों का है धांधलेबाजी का आरोप
 गांव सिमरोली में हो रहे राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत कार्य में धांधलेबाजी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने बिजली विभाग के विरोध में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। 
विज्ञापन

आरोप है कि गांव में हो रहे विद्युतीकरण में पोल लगाने के दौरान सीमेंट की जगह रेत लगाया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा की जा रही धांधलेबाजी की शिकायत कई बार ग्रामीणों ने बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से की। शुक्रवार को तमाम ग्रामीणों ने एकत्र होकर बिजली विभाग के विरोध में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि अधिकारियों और ठेकेदार की मिली भगत के चलते धांधलेबाजी हो रही है। प्रदर्शन करने वालों में राम भरोसे लाल, मनोज, शिवेंद्र सिंह, तेजपाल, जगराम सिंह, अजमेल सिंह, कृष्णपाल सिंह, राजेश सिंह आदि ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें