फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पिटाई के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघचाई। दंपती के बीच हुए आपसी विवाद ने तूल पकड़ लिया। आरोप है कि पत्नी की शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पति और उसके साढ़ू को पकड़कर थाने ले गई। साढ़ू को छोड़ने के साथ ही महिला के पति की पिटाई लगा दी। इस घटना से नाराज हुए ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


गांव निवासी राजकुमार उर्फ विष्णु का अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी से विवाद हो गया। पत्नी ने मामले की शिकायत पुलिस से की। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस राजकुमार और उसके साढ़ू अनिल को पकड़कर थाने ले गई। बाद में साढ़ू को छोड़ दिया।
आरोप है कि थाने पर तैनात एक सिपाही ने राजकुमार की पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस ने शांतिभंग में जेल भेज दिया। पिटाई से नाराज बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। लोगों ने नाराजगी जताते हुए विरोध प्रदर्शन कर सिपाही को हटाने की मांग की। प्रदर्शन में अजय पाल, तिलक राम, सुखदेव, विपिन कुमार, मुरली, प्रेमपाल,लाला सहित अन्य लोग शामिल रहे। लोगों ने मामले की शिकायत एसपी से करने की बात कही। उधर, दरोगा विजय वीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें