फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: न्यूरिया में महिला से छेड़खानी, विरोध करने पर हमला

Sat, 30 Aug 2025 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूरिया। थाना क्षेत्र में एक महिला से छेड़खानी के बाद विवाद बढ़कर मारपीट तक पहुंच गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि गांव के ही दो युवकों ने घर में घुसकर उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामले की शिकायत दर्ज कराने पर महिला और उसके पति पर दोबारा हमला किया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना न्यूरिया के एक गांव निवासी महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि सीटू उर्फ चंद्र किशोर और योगेश उसके घर में घुस आए और छेड़खानी की। विरोध किया तो जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। महिला ने पति के लौटने पर पूरी घटना बताई।
दोनों ने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। घर लौटते समय आरोपियों ने उन्हें घेरकर मारपीट की और कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके कुछ देर बाद जब उसका पति गांव में मढ़ी पर गया तो आरोपी पक्ष की लीलावती और उसकी पुत्री अंजली ने पत्थरों से हमला कर दिया। शोर शराबा होने पर एकत्र हुए ग्रामीणों ने पति को बचाया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें