फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अवैध खनन करने से रोका तो ग्रामीणों को ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचला, एक की मौत, प्रधान के पति समेत चार घायल

Thu, 25 Sep 2025 07:58 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के हजारा थाना क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अवैध खनन करने से रोकने पर आरोपियों ने ग्रामीणों को ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचल दिया, जिससे एक ग्रामीण की मौत हो गई। चार लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
घटना के बाद लखीमपुर खीरी की पलिया सीएचसी में मौजूद ग्रामीण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के थाना हजारा क्षेत्र के गांव अशोकनगर में देवहा नदी के किनारे खेत से रेत के अवैध खनन का विरोध करने पर आरोपियों ने ग्रामीणों पर ट्रैक्टर-ट्रॉली चढ़ा दी। इससे गांव के इंद्रजीत (50 वर्ष) की मौत हो गई। ग्राम प्रधान के पति समेत तीन-चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


गांव नेहरूनगर के कुछ लोग बुधवार देर शाम अशोकनगर के नजदीक नदी किनारे खेत से ट्रैक्टर-ट्रॉली में रेत भर रहे थे। जानकारी मिली तो अशोकनगर के ग्राम प्रधान के पति सूर्यभान मधेशिया गांव के पांच से छह लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। प्रधान के पति और ग्रामीणों ने खेत से रेत भरने का विरोध जताया। विरोध बढ़ता देख खनन करने वालों ने खाली ट्रैक्टर-ट्रॉली ग्रामीणों पर चढ़ा दी। ट्रॉली के नीचे आने से गांव इंद्रजीत की मौत हो गई। तीन से चार ग्रामीणों के घायल होने की सूचना है। इसमें प्रधान के पति भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- Link Expressway: आगरा और बुंदेलखंड से जोड़ा जाएगा गंगा एक्सप्रेसवे, छह जिलों को फायदा, जल्द होगा भूमि अधिग्रहण
विज्ञापन

 

विज्ञापन

खेत से रेत उठाने पर हुआ था विवाद 
घटना का पता चला तो ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ प्रतीक दहिया ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पता चलने के बाद वह मौके पर रवाना हो गए। एसडीएम अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी की गई है। खेत से रेत उठाने के दौरान विवाद की बात सामने आई है। राजस्व टीम को जांच के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें