एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार रात पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि गांव बिठौरा में एक चोर पकड़ा गया है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर जाकर उसे छुड़ाया। जांच में पता लगा कि युवक मानसिक बीमार है, लेकिन गांव के कुछ लोगों ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। पुलिस उसे लेकर आई। उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस प्रकरण में आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- UP News: पीलीभीत में ग्रामीणों ने मानसिक बीमार को चोर समझकर पकड़ा, खंभे से बांधकर दीं यातनाएं
एसपी ने बताया कि थाना पुलिस ने मौके पर जाने के बाद भी लापरवाही बरती। मामले में अपने स्तर से कोई कार्रवाई नहीं की। वरिष्ठ अधिकारियों को भी सूचना नहीं दी। इस पर थानाध्यक्ष गजरौला जगदीप मलिक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।