फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हमलावर सियार को ग्रामीणों ने पीटकर मारा, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जहानाबाद क्षेत्र के दो गांवों में दो मासूम समेत आठ लोगों को हमला कर घायल करने वाले सियार को गुस्साए ग्रामीणों ने घेरकर मार डाला। सियार को पीटने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हालांकि वन अफसरों ने ऐसी किसी घटना की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन




जहानाबाद के सुस्वार और पंसोली गांव में शुक्रवार रात 11 बजे से लेकर शनिवार सुबह आठ बजे तक सियार ने आठ लोगों पर हमला कर घायल कर दिया था। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने सियार की घेराबंदी की और लाठी-डंडों से पीटकर उसे मार दिया। सियार को मारने का शनिवार को शोर मचा, लेकिन अफसरों ने पुष्टि नहीं की।

रविवार को सियार को मारने का वीडियो वायरल हो गया। इसमें कुछ ग्रामीण हाथ में लाठी-डंडे लिए हुए सियार के शव के पास खड़े हैं। इस मामले में डीएफओ मनीष सिंह का कहना है कि सियार को मारने की बात संज्ञान में आने पर टीम भेजकर जांच कराई गई। हालांकि पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें