फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हादसे में घायल ग्रामीण की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरिया। थाना क्षेत्र में 27 अगस्त को माधोपुर चौराहे के पास हुए सड़क हादसे में घायल बाइक चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद थाने में अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के सितारगंज निवासी सुशांत मंडल ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि उनका भाई कपिल मंडल बाइक से एक मजदूर को छोड़कर घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान नेशनल हाईवे पर माधोपुर चौराहे के पास तेज गति से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर भाई सड़क पर गिर गया। हादसे के बाद निजी अस्पताल में उपचार के दाैरान उनकी माैत हो गई।
विज्ञापन

सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि मामले में विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें