फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बेटे की दुकान पर जा रहे ग्रामीण की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, मगर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव इस्लाम नगर निवासी अब्दुल रज्जाक (55) रविवार की सुबह पुत्र इसार अहमद की दुकान पर देवहा पुल के पास जा रहे थे। इसी दौरान पुल से गुजरते समय तेज रफ्तार कार ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना परिवार वालों को दी। मौके पर आए परिजन आनन फानन में अब्दुल रज्जाक को जिला अस्पताल ले कर गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिवार में मातम छह गया। चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। शव को पुुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहानाबाद इंस्पेक्टर सुरेश कुमार कटियार ने बताया के तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें