फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हाईवे पर पॉपुलर लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, रामपुर के मिलक निवासी ग्रामीण की मौत

Sat, 25 Jan 2025 02:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत-पूरनपुर हाईवे पर शनिवार सुबह हादसा हो गया। कढ़ेरचौरा के निकट पॉपुलर लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। एक अन्य घायल हो गया। 
विज्ञापन
सड़क पर पड़ी पॉपुलर की पौध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में पॉपुलर पौध लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से रामपुर जिले के मिलक तहसील क्षेत्र निवासी ग्रामीण की मौत हो गई। एक अन्य घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए पूरनपुर सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया। मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन


रामपुर जिले के मिलक तहसील के थाना भौट क्षेत्र निवासी रतीराम (62) अपने साथी रतनलाल के साथ ट्रैक्टर-ट्राली में पॉपुलर की पौध लेकर वापस जा रहे थे। शनिवार सुबह पीलीभीत-पूरनपुर हाईवे पर कढ़ेरचौरा के निकट ट्रॉली सड़क पर पलट गई। हादसे में रतीराम और रतनलाल दोनों घायल हो गए। दोनों को सीएचसी पूरनपुर सीएचसी लाया गया। चिकित्सकों ने रतीराम को मृत घोषित कर दिया है। घायल हो इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें