फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सीएमके दौरे को लेकर विकास भवन के खुले रहे दफ्तर

विज्ञापन
जिला पंचायती राज कार्यालय में काम करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर रविवार को विकास भवन परिसर स्थित अधिकांश दफ्तर खुले रहे। वहीं, विभागीय अधिकारी व कर्मचारी कामकाज में मशगूल दिखे। इसके साथ ही अन्य कर्मचारी इस दफ्तर से उस दफ्तर की दौड़ लगाते हुए दिखे।
विज्ञापन

आज यानी सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा है। ऐसे में शनिवार देर शाम विभागीय स्तर से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर घोषणा की गई। ऐसे में शनिवार की सीडीओ की ओर से निर्देश जारी किए गए। इसमें कहा गया कि रविवार को विकास भवन के सभी दफ्तर खोले जाएंगे। ऐसे में बिना किसी जानकारी के गैरहाजिर रहने वाले अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय स्तर से कार्रवाई की जाएगी।
सीडीओ को निर्देश पर रविवार को विकास भवन स्थित जिला पंचायती राज कार्यालय, दिव्यांगजन कार्यालय, समाज कल्याण विभाग, कृषि विभाग, मनरेगा कार्यालय, पशु विभाग सहित विभिन्न दफ्तरों में अधिकारी व कर्मचारी काम करते हुए दिखाई दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें