फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चेकिंग करने पहुंची विजिलेंस टीम और जेई से धक्का-मुक्की

Mon, 10 Mar 2025 01:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। बरातघर में चेकिंग करने पहुंचे बिजली निगम के अवर अभियंता और विजिलेंस की टीम के साथ धक्का-मुक्की की गई। टीम के सदस्यों ने जैसे-तैसे खुद को बचाया। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

प्रवर्तन दल के अवर अभियंंता जितेंद्र प्रसाद ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 28 फरवरी को वह विजिलेंस टीम प्रभारी वीर सिंह, दरोगा प्रवीण कुमार शुक्ला और अन्य के साथ थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव रायपुर बिचपुरी में शाहजी पैलेस और बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान में कनेक्शन की जांच करने गए थे।
आरोपी शवील ने अपने दो भाइयों के यहां बिजली की चेकिंग नहीं होने दी। उसके एक भाई ने दूसरी मंजिल पर जाकर पर्दे की आड़ में खंंभे से आई मुख्य केबिल से जुड़ी अतिरिक्त केबिल को खींचना शुरू कर दिया। विरोध करने पर तीनों भाइयों ने वाहन चालक नरेश कुमार का काॅलर पकड़कर धक्के मारकर जमीन पर गिरा दिया। इससे उसका मोबाइल फोन टूट गया।
विज्ञापन

चालक को बचाने पर टीम के सदस्यों से धक्का-मुक्की की गई। वीडियो बनाने पर दरोगा का मोबाइल फोन छीनकर फेंक दिया गया। गाली-गलौज कर टीम सदस्यों को जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। सेहरामऊ उत्तरी इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें